हैदरगजं - अयोध्या

डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखे जाने का मामला,बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए ही कर दिया निस्तारण।

डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लिखे जाने का मामला,बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए ही कर दिया निस्तारण।

हैदरगंज_अयोध्या

अयोध्या उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा भले ही प्रदेश के अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक करें निर्देश दिए जा रहे हो, लेकिन जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज के डॉक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक रुपये का पर्चा बनवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज अस्पताल इलाज कराने पहुंचे मरीज को डॉक्टर बाहर की महंगी दवाएं खरीदने को विवश कर रहे हैं।

जिलाधिकारी और सीएमएस की चेतावनी भी बेअसर साबित हो रही हैं। मरीज के साथ डॉक्टर द्वारा की गई, इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़ित मरीज के तीमारदार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी जन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पर ऑनलाइन शिकायत कार्यवाही की गुहार की, किंतु शिकायत निस्तारण के लिए अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा बिना शिकायतकर्ता से संपर्क किए ही शिकायत को निस्तारित कर दिया गया है। जानकारी के बाद शिकायतकर्ता के हाथ निराशा लगी।
उच्चाधिकारियों का आदेश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैदरगंज (रमवा कला) के अधीक्षक व डॉक्टरों के लिए कोई मायने नहीं रखता। क्षेत्र के गरीब मजदूर मरीजों को बाहर की जांच व दवाइया लिखने पर कड़ी रोक लगने के बावजूद सीएचसी हैदरगंज के डॉक्टरो द्वारा बेखौफ बाहर की दवाएं लिखी जा रही है।बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के बाद ओपीडी में इलाज कर रहे, अधीक्षक के ऊपर एक गरीब परिवार की महिला ने गम्भीर आरोप लगाये थे।पीड़िता बैती कला गांव निवासी किसमता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि कि हमारे ही साथ में कई मरीजों को बाहर की महंगी महंगी दवाइया लिखी गई। वह गरीब महिला न चाहते हुए भी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइया खरीदने को मजबूर हुई है। प्रशासन भी सब कुछ जानते हुए भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
जानकार सूत्रों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैदरगंज की ओपीडी में औसतन 50 से 60 मरीज इलाज के लिए गांवों से आते हैं। पीड़ित शिकायतकर्ता की शिकायत को भी स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदार अधिकारियों ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया और मनमाने ढंग से रिपोर्ट लगाते हुए शिकायत निक्षेपित करा दिया है। क्षेत्रवासी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों एवं डॉक्टरों की मनमानी की बलि चढ़ना पड़ रहा है।वही सीएमओ ने पीड़िता से डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने की बात कही है। और जांच उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

10 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

11 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

11 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

13 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

18 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago