फर्जी अंक पत्र मामले में भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी का सरेंडर।

फर्जी अंक पत्र मामले में भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी का सरेंडर।

सज़ा

अयोध्या।

फर्जी अंक पत्र के जरिए अगली कक्षा में प्रवेश लेने के मामले में सुनाई गई सजा को भुगतने के लिए गोसाईगंज के पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।  अपर जिला जज तृतीय अशोक कुमार दुबे की अदालत ने उन्हें अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। उनके अधिवक्ता दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि अपर जिला जज तृतीय पूजा सिंह ने फर्जी अंक पत्र के जरिए अगली कक्षा में प्रवेश लेने के मामले में खब्बू को दोषी पाते हुए पांच साल के कठोर कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस आदेश को खब्बू और मामले के सह अभियुक्तों पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलचंद यादव और चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपा निधान तिवारी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी थी। सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश सिंह ने तीनों की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत का आदेश बहाल कर दिया था। इसी मामले में सजा भुगतने के लिए शुक्रवार को इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने अदालत में आत्मसमर्पण किया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago