
#image_title
कानपुर में बांसमंडी, हमराज मार्केट के बगल में एआर टॉवर में भीषण आग लग गई। देर रात हुए हादसे में आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। लगभग छह घंटे से टॉवर जल रहा है। इस हादसे में पांच कॉम्प्लेक्स आग से तबाह हो गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक अरबों रुपए से ज्यादा की क्षति हुई है। ये यूपी का सबसे बड़ा रेडीमेड होलसेल बाजार है। दमकल कर्मियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी हैं।मौके पर कानपुर कमिश्नर मौजूद हैं। अगल-बगल के जनपदों से भी मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, हवा की वजह से आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। एयरफोर्स, आर्मी, सीओडी, ऑर्डिनेंस की गाड़ियां भी मौके पर आ चुकी हैं। जल्द ही आग पर काबू पाने की संभावना है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान ,एआर टॉवर में दो दर्जन से अधिक रेडीमेड कपड़ों की होलसेल दुकानें हैं। आग शार्ट सर्किट से लगी जो धीरे-धीरे भड़कते हुए पूरी बिल्डिंग में फैल गई। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।
मौके पर मौजूद हैं आला अधिकारी कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी और डीएम मौके पर मौजूद हैं। एयरफोर्स, आर्मी, सीओडी आदि के अधिकारी और गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More