✍नितेश सिंह, अमानीगंज।
- विकास खंड अमानीगंज के ग्रामसभा चन्दौरा में कराया गया सैनिटाइजेशन का कार्य। नालियों व गालियों में डाली गई दवा। सम्पूर्ण गांव को किया गया सैनिटाइज। तथा गांव के लोगों में वितरित किया गया मास्क। प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह की अगुवाई में किया गया कार्य।

- गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चन्दौरा को भी पूरी तरह किया गया सैनिटाइज। बाहर से आ रहे लोगो को क्वारंटाइन करने के लिए विद्यालय में की गई समुचित व्यवस्था। जिससे गांव व क्षेत्र के लोगों को इस वैश्विक महामारी से सुरक्षा प्रदान की जा सके।
- प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह द्वारा गांव के प्रति कराए गए इस कार्य को लेकर गांव व क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा की।