
पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा व उनकी पुत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या कैंट थाना पुलिस ने विशेष न्यायधीश एससी/एसटी एक्ट अदालत के आदेश पर सपा की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा और उनकी दोनों पुत्रियों समेत अन्य के खिलाफ हमला कर गंभीर रूप से घायल करने समेत 11 धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत की है। जमीनी विवाद को लेकर 30 अगस्त को मारपीट हुई थी, जिसमें एक पक्ष की ही रिपोर्ट दर्ज हो पाई थी।
पींडित कैंट थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा,खोजनपुर (गद्दोपुर) निवासी दलित वैष्णवी (पुत्री) राम औतार का कहना है उसके घर के पीछे मकान बनवाकर रहने वाली पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा पत्नी श्रीमल मौर्या उसकी जमीन और मकान पर अवैध कब्जा की कोशिश में रहती हैं। इसी को लेकर 30 अगस्त की दोपहर वह अपनी पुत्रियों अलका व आस्था कुशवाहा के साथ लाठी-डंडा, आदि से लैस होकर व मिस्त्री मजदूर आदि को लेकर उसकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे के लिए निर्माण कराने लगीं,पिता राम औतार ने विरोध किया तो उनका परिवार जाति सूचक गाली देते हुए जानलेवा हमला कर दिया। घर में घुसकर मारा-पीटा और तोड फोंड़ की। बचाव करने पहुंचे उनके भाई व बहन की भी पिटाई की।
मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की,केवल उस दिन सुबह हुए हमले के मामले में हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली और दूसरी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय घायल पिता, भाई व बहन तथा नाबालिग मानसी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर कैंट पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए हमला कर गंभीर रूप से घायल करने, मारपीट समेत अन्य व एससी/एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More