अयोध्या उत्तर प्रदेश

खब्बू तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।

खब्बू तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा के पूर्व विधायक व भाजपा नेता इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। मार्कशीट केस में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन दूसरे केस में जमानत न होने के कारण उन्हें अभी जेल में ही रहना पड़ेगा।

शुक्रवार को मार्कशीट केस में जमानत होने से उनके सर्मथकों में खुशी की लहर दौड गई। 1992 में बीएससी द्वितीय की मार्कशीट में हेराफेरी कर बीएससी तृतीय वर्ष में एडमिशन लिया था। साकेत छात्र संघ चुनाव लडने की नियत से उन्होनें ऐसा किया था।वह चुनाव जीत कर वे महामंत्री बन गए। लेकिन लगभग 30 वर्ष बाद इस केस में एमपी/एमएलए केस में उन्हें सजा सुनाई थी। जनपद बस्ती में फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस लेना व उसे जमा न करने का आरोप है। इस प्रकरण में उन्हें अभी जेल में रहना पड़ेगा।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago