अयोध्या उत्तर प्रदेश

मासूम बच्ची के साथ गैर सम्प्रदाय के शख्स ने की छेड़खानी, गांव में फोर्स तैनात।

मासूम बच्ची के साथ गैर सम्प्रदाय के शख्स ने की छेड़खानी, गांव में फोर्स तैनात।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ गैर सम्प्रदाय के एक शख्स ने छेड़खानी की। मासूम बच्ची ने परिजनों को आरोपी की करतूत बताई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर महाराजगंज थाने पहुंचे। हालांकि इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। किसी भी तरह अराजकता को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

महराजगंज के थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के अनुसार मासूम बच्ची 03 घंटे से अपने घर से गायब थी, जिसे परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इसे लेकर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल रहे हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भदरसा में भी गैर समुदाय के लोगों द्वारा दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके बाद लगातार कई बड़ी कार्रवाई की गई है। वहां अभी भी कई लोग कार्रवाई के जद में आ सकते हैं। अब महाराजगंज में एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ गैर सम्प्रदाय के शख्स ने छेड़खानी की है। घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि मासूम के मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

17 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

19 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

4 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

4 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago