
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार करके 22 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। दोनों आरोपियों का मंगलवार को चालान करके पुलिस द्वारा न्यायालय भेजा गया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि सोमवार की शाम मुखबिर खास की सूचना पर मोहम्मद शफीक निवासी रामपुर भगन थाना तारुन क्षेत्र और अरबेंद्र विश्वकर्मा (मोनू) पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम खजुरहट को गंडई रोड शुक्ला की बगिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शफीक के पास से 10 ग्राम स्मैक तथा अरवेंद विश्वकर्मा उर्फ मोनू के पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम अवतार राम तथा उपनिरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More