अयोध्या उत्तर प्रदेश

लगातार बढ़ रही है आई फ्लू के मरीजों की संख्या।

लगातार बढ़ रही है आई फ्लू के मरीजों की संख्या।

अयोध्या।

अयोध्या जनपद में आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर से लेकर गांव और गली-मोहल्ले से लेकर सड़कों पर आपको काला चश्मा लगाए लोग दिख जाएंगे।

सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में अधिकतर मरीज आई फ्लू के ही आ रहे हैं। स्कूलों की तरफ से भी अभिभावकों को मैसेज किया जा रहा है कि अगर आपका बच्चा इंफेक्टेड है तो उसे स्कूल न भेजें। वही बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों आंखों की बीमारी तेजी से फैल रही है। आंखों में इन्फेक्शन की वजह से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र परामर्शदाता डॉ. राजेश सिंह बताते हैं कि अगर आपको भी इस मौसम में आंखों में लालिमा, दर्द, खुजली और सूजन की समस्या हो रही है तो हल्के में न लें। ये लक्षण आई फ्लू का संकेत हैं। आई फ्लू को मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस और पिंक आई भी कहा जाता है। आम लोगों की भाषा में इसे आंख आना भी कहते हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago