
अयोध्या पुलिस कार्रवाई के विरोध में रामनगरी की बाजार बंद रही। सभी दलों के व्यापारियों ने बंदी का समर्थन किया। व्यापार बंद होने की वजह से श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामला व्यापार मंडल के महामंत्री और पूर्व भाजपा सभासद अचल गुप्ता से जुड़ा हुआ है। जिनके खिलाफ मारपीट की घटना को लेकर कोतवाली अयोध्या में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
अयोध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल के महामंत्री और पूर्व भाजपा सभासद अचल गुप्ता का एक मामूली मारपीट का विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने एक तरफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसमें अंचल गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश डाल रही थी। गुरुवार को देर रात 10:00 बजे के लगभग पुलिस उनकी दुकान बंद कर कर वहां बैठे रिश्तेदार को थाने ले आई। रात में जब व्यापारियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें छोड़ा गया। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने एक दिन की बंदी किया है अगर न्याय ना मिला तो अनिश्चितकालीन बंदी की जाएगी।
व्यापारी नेता नंद लाल गुप्ता का कहना है व्यापार मंडल के महामंत्री अचल गुप्ता के ऊपर एक बड़ी हस्ती के दबाव में पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की। मामूली मारपीट में 307 की धारा लगा दी गई। इसको लेकर के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला था । जहां आश्वासन मिला था कि मेडिकल के आधार पर ही धाराएं लगाई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। परंतु उसके बाद भी प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रहा है।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More