क्रिकेट-समाचार

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया।

क्रिकेट_समाचार

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जो रूट ने 77 रन बनाए, जोस बटलर ने 42 रन, जॉनी बेरसटो ने 33 रन बनाए, हरी ब्रुक ने 25 रन और लिविंगस्टोन ने 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में माते हेनरी ने 48 देकर तीन विकेट, सैटनर और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो और बोल्ट औ रचित रविंद्र ने एक विकेट लिया।

इंग्लैंड के 282 रन के जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। न्यूजीलैंड के परी की शुरुआत डेवोन कॉनवे और बिल यंग ने की। न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज बिल यंग  सैम कुर्रन की गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आए रचित रविंद्र ने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर बहुत आसानी से 36.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

डेवोन कॉनवे 121 गेंद में 152 रन और रचित रविंद्र ने 96 गेंद में 123 रन बनाए। अपनी पारी में रचित रविंद्र ने पांच छक्के और 11 चौक, डेवोन कॉनवे ने तीन छक्के और 19 चौक लगाए। इंग्लैंड की तरफ से सैम कुर्रन को एक विकेट मिला। दूसरे विकेट लिए 214 गेंद में 273 रनों की साझेदारी हुई, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच 6 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2:00 बजे से भारतीय समय अनुसार शुरू होगा।

क्या होगी दोनों टीम की संभावित प्लेइंग 11।

पाकिस्तान की टीम:- फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम,(कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर ),आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद ,शादाब खान, मोहम्मद नवाज ,मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ ।

नीदरलैंड्स की टीम:- विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ-डॉवड, वेस्ले बरेसी, बस दे लीडे, तेजा निदामनुरु/कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर) लोगान वन बीक, साकिब जुल्फिकार रोलोफ वैन डेर, मेरवे पॉल वैन मीरकेरेन, आर्यन दत्त

 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

20 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

20 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago