अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर जिले के बसखारी में पारिवारिक विवाद में पुत्र की हत्या कर फरार चल रहे, आरोपी पिता को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बसखारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए किछौछा दरगाह स्थित उसके आवास पर दबिश देते हुए, उसे गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए, आरोपी को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आपको बता दें कि सबरूनिशां निवासिनी गोपी जोती, थाना मोहने, जनपद सिद्धार्थनगर अपने पति फजलुर्रहमान, (पुत्र) साहिल व अन्य सदस्यों के साथ किछौछा दरगाह स्थित किसी किराए के मकान में रहकर रूहानी इलाज कर रही थी। बीते गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद फजलुर्रहमान ने मसाला पीसने वाले (पत्थर) सिल से सोते समय (पुत्र) साहिल के सिर व पत्नी सबरुन्निशां के सीने पर भी हमला कर दिया। जिसमें पुत्र साहिल की मौत हो गई। मामले में सबरूनिशा के प्रार्थना पत्र पर बसखारी पुलिस ने संगेय धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट हुई थी।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल में दिया गया है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago