अयोध्या उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैरिंगटनगंज चिखड़ी में स्थित माँ शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूटशन में इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय फार्मा क्षेत्र में विकास, स्वास्थ्य सेवा के नए युग की ओर अग्रसर रहा। फार्मास्यूटिकल एजुकेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जिसमें देश विदेश से लगभग 1000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीधराचार्य महराज ने किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने इस सम्मेलन को दूरगामी परिणाम देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस मंथन से फार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में उत्तम विकास होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की थीम फार्मा इवैल्यूएशन रही। कांफ्रेंस में यूरोप से सत्या सुरेश निथा क्योथ न्यूजीलैंड, बायो निपर हाजीपुर से डॉ पी रामलिंगम, हाजीपुर से डॉ. विवेक दवे मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथियों में एल्केम लैबोरेट्री लिमिटेड सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ अरुण पांडे, ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रोफेसर सतीश शर्मा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से डॉ पवन गौतम, यूनाइटेड प्रयागराज से डॉ आलोक मुखर्जी, इंड कॉलेज बभनान से डॉ आशुतोष मिश्रा एवं फेस वॉश के जनरल सेक्रेटरी डॉ वीरेंद्र कुमार गौतम भी उपस्थित रहे। कॉलेज मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट डॉ राजेश शुक्ला, डॉ सुदीप शुक्ला सेक्रेटरी एवं डॉ जितेंद्र कुमार हेड ऑफ द डिपार्टमेंट ने सभी विशेषज्ञों का स्वागत किया।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago