अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामकथा में शामिल हुईं राज्यपाल, भक्तों से अयोध्या में किया संवाद, कहा-शिक्षा का मंदिर बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र।

रामकथा में शामिल हुईं राज्यपाल, भक्तों से अयोध्या में किया संवाद, कहा-शिक्षा का मंदिर बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में भव्य और दिव्य मंदिर की तरह ही आंगनबाड़ी केंद्रों को भी एक सुंदर शिक्षा के मंदिर का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इन्हीं शिक्षा के मंदिरों में छोटे-छोटे बच्चों में शिक्षा और संस्कार की नींव डाली जाती है। यह बात यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के कहां। राज्यपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को सभी सुविधाओं से सुसज्जित करने का काम शुरू होगा, जिसे चार से छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।

राज्यपाल शनिवार को श्रीरामनगरी स्थित बड़ी छावनी के मैदान में गुजरात के प्रख्यात कथावाचक रमेश ओझा की रामकथा में शामिल हुईं और भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों से पूछा कि भव्य मंदिर में विराजमान श्रीरामलला के दर्शन के लिए करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, ऐसे में आसपास के छोटे-छोटे भूखे-नंगे बच्चे घूमेंगे तो लोग क्या सोचेंगे? वे सोचेंगे कि इसके लिए हम कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि ऐसे में सोचा है कि अयोध्या नगर सहित पूरे जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करवाना है। उन्होंने कहा कि हम बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी की ओर देखते हैं, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र को सुसज्जित करने की आवश्यकता है क्योंकि 3 से 6 वर्ष के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र से ही उठना-बैठना,चलना और लिखना सीखते हैं साथ ही यही उनके संस्कार की नई भी पड़ती है। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हमें आंगनबाड़ी केंद्र को कॉलेज यूनिवर्सिटी और जनता के साथ सीधे जोड़ना होगा,जिस पर उत्तर प्रदेश के 1250 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र में मुहिम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के बाद तत्काल आंगनबाड़ी केदो को सर्व सुविधाओं से सुसज्जित करने का काम शुरू होगा जिसे 4 से 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago