
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र कस्बे से सटे ककरहिया पातूपुर गांव निवासी कृष्णा बदन मिश्रा के घर के सामने बंधी दुधारू भैंस बीती रात अज्ञात चोर बगहा काटकर पिकअप पर लाद कर उठा ले गए। घटना के समय विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई थी।
पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। पीड़ित किसान द्वारा बताया गया कि चोरों द्वारा आधी रात को भैंस की चोरी की गई है। चोरों द्वारा भैंस के बच्चे पडिया को भी पिकअप पर लादने का प्रयास किया गया। लेकिन सफल नहीं हुए। परिजनों से जाग जाने पर चोर पिकअप पर भैंस लेकर फरार हो गए। हाईवे के किनारे लगी सीसीटीवी में फुटेज कैद हुई है। चोरी गई भैंस की कीमत करीब 50,000 बताई जाती है। इसके कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में भी एक किसान की भैंस चोरी हो चुकी है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More