अयोध्या उत्तर प्रदेश

परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं 20 मार्च से, 31 मार्च को आएगा परीक्षाफल।

परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं 20 मार्च से, 31 मार्च को आएगा परीक्षाफल।

अयोध्या ।
अयोध्या बेसिक शिक्षा परिषद के तहत एक से आठ तक के विद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2023/24 की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम एक बार पुनः संशोधित कर दिया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा जारी संशोधित परीक्षा स्कीम के अनुसार अब परीक्षा 16 मार्च के स्थान पर 20 मार्च से शुरू होगी और परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेगी। परीक्षा परिणाम 31 मार्च को जारी किए जाएंगे। एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो जायेगी।
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी, प्रथम पाली 9 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा 12 बजकर 15 से 2 बजकर 45 मिनट तक चलेगी। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो व तीन में परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी। लिखित व मौखिक परीक्षा में अंकों का अधिभार 50/50 प्रतिशत रखा गया है जबकि कक्षा चार व पांच की भी परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी।लिखित व मौखिक परीक्षा का अधिभार 70 एवं 30 प्रतिशत रहेगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी। लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। जिसमें बहुविकल्पीय, अति लघुउत्तरीय, लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। मौखिक परीक्षा की अवधि प्रधानाध्यापक निर्धारित करेंगे। कक्षा पांच की वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन संकुल (न्याय पंचायत) स्तर पर अन्य विद्यालय के अध्यापकों से कराया जाएगा।

कक्षा आठ की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर अन्य संकुल के अध्यापकों से कराने के निर्देश परिषद सचिव द्वारा जारी किए गए है,परीक्षाफल के आधार पर छात्र-छात्राओं को 31 मार्च को परीक्षा परिणाम वितरित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago