
12 केन्द्रों पर 18 मार्च से शुरू होगी एलएलबी की परीक्षा।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। नकल विहिन परीक्षा कराने के लिए सात जनपदों में कुल 12 केन्द्र बनाये गए हैं। इन केंद्रों पर 37 लॉ कालेजों की एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 6500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि 18 मार्च से एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय प्रथम सेमेस्टर परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, गोण्डा, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर व बहराइच जिलों में 28 मार्च तक चलेगी।
इन केंद्रों पर अपराह्न 2 बजे से सांय 5 बजे तक परीक्षा कराई जायेगी। इस परीक्षा में 6500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पारदर्शितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सचलदल एवं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जायेगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक निर्देश प्रदान कर दिया गया है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More