पटरंगा थाने में आयोजित हुआ पुलिस प्रधान समन्वय बैठक

  • पटरंगा थाने में आयोजित हुआ पुलिस प्रधान समन्वय बैठक
  • पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पूर्व में ग्राम प्रधानों द्वारा किये गये सक्रिय सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया

IMG 20200121 WA0069 - पटरंगा थाने में आयोजित हुआ पुलिस प्रधान समन्वय बैठकभेलसर(अयोध्या)

  • पटरंगा थाना परिसर में रविवार को पुलिस प्रधान समन्वयक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया।
  • बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद अयोध्या में नवीन वीट सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिये पटरंगा थाने में यह बैठक आयोजित की गई है।उन्होंने विगत दिनों ग्राम प्रधानों द्वारा किये गए सक्रिय सहयोग के लिये प्रधानों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों से सामना करने के लिये पुनः सहयोग की अपेक्षा की।
  • शैलेन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से बेहतर संवाद तथा समन्वय बनाये रखने का आग्रह किया।सीओ डॉ0 धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर पुलिस अाैर पब्लिक में बेहतर सबंध स्थापित करने के लिए बैठक किया जा रहा है।कहा कि आप लोगो के क्षेत्र में जो दीवाल पर पुलिस के नंबर लिखे है वो व्हाट्सएप नंबर है कोई भी समस्या या संदिग्ध व्यक्ति यदि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।क्षेत्र में कोई नया किराएदार या अजनबी व्यक्ति जो कई दिनों से घूमता दिखाई दे तो पुलिस को सूचित करें।कई गाँवो से कुछ सूचनाएं आ रही है लेकिन अभी कुछ गांव बाकी है ऐसा नही की कंही कुछ होता नही है।आप लोग पुलिस से बेहतर संबंध बनाए रखिए।कुछ लोगो ने कहा कि पुलिस अगर पब्लिक से बेहतर समन्वय बनाकर चले तो कानून व्यवस्था का बहुत सारा मामला स्वतः हल हो जाएगा।पब्लिक के मन मे पुलिस के प्रति जो नकारत्मक सोच है उसे दूर करने की जरूरत है।इस तरह के आयोजन से जनता पुलिस के नजदीक आएगा।मौजूद लोगों ने पुलिस को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पब्लिक की दोस्त है।किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो या कहीं भी कानून व्यवस्था में गड़बड़ी हो तुरंत सूचना दें। हम हमेशा मदद के लिए तैयार हैं।
  • इस मौके हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह,एसआई अभिषेक त्रिपाठी,पवन राठौर,बाबूपुर प्रधान सतीश यादव,प्रधान नसीम खाँ,प्रभात कुमार,प्रधान राम प्रेस यादव सहित काफी संख्या में पटरंगा थाना क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago