कलुआमऊ कॉलेज का वार्षिकोत्सव संपन्न

FB IMG 1579024903677 - कलुआमऊ कॉलेज का वार्षिकोत्सव संपन्न✍नितेश सिंह मिल्कीपुर, अयोध्या

  • मकर संक्रांति के अवसर पर मिल्कीपुर क्षेत्र में कार्यक्रमों की धूम रही। मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र स्थित श्री दरबारी लाल जन्म सहयोगी इंटर कॉलेज कलुआ मऊ का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में अंतर्जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
  • जिसका शुभारंभ विधायक गोरखनाथ बाबा ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल कुमार सिंह राजू की मौजूदगी में फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब समूचे प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने के आदेश दे दिए हैं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आयोजित होने वाले विभिन्न हेलो प्रतियोगिताओं के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभाओं के उभरने का मौका मिलता है जिसके आधार पर वही होनहार क्षेत्र, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं।
  • उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की। इस मौके पर मौजूद अतिथियों का विद्यालय के संस्थापक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित संभ्रांत जनों का संस्थान के संरक्षक प्राचार्य डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम को भाजपा नेता चंद्रबली सिंह, विमल कुमार सिंह राजू सहित कई लोगों ने भी संबोधित किया।
  • इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक निजी सचिव महेश ओझा, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, चंद्रभान यादव, राकेश सिंह, विनय कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अमानीगंज ब्लाक क्षेत्र के जयराजपुर गांव में आयोजित जय महापुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का भी विधायक गोरखनाथ बाबा द्वारा उद्घाटन किया गया।
Web Admin

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago