अयोध्या उत्तर प्रदेश

नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला।

नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मामला।

अयोध्या।

अयोध्या जिले नौकरी दिलाने के नाम पर दो बार फर्जीवाड़े का शिकार हुए पीड़ित ने अदालत के माध्यम से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है की पहले दूरसंचार विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई और फिर सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। शिकायत और रकम वापस मांगने पर अभद्रता की गई और धमकी दी गई।

कैंट थाना क्षेत्र के मऊयदुवंशपुर निवासी रंजीत सिंह का कहना है कि पियूष श्रीवास्तव निवासी देवरिया खास मकान नंबर 267 जिला देवरिया और नरेन्द्र पाण्डेय निवासी निराला नगर कोतवाली नगर ने उसको दूरसंचार विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी आवेदन कराया और फिर नियुक्ति के लिए सिक्योरिटी मनी के नाम पर ढाई लाख रुपये ले लिए। वह ज्वाइनिंग के लिए दूरसंचार कार्यालय पहुंचा, तो पता चला कि विभाग ने कोई नियुक्ति ही नहीं निकाली है।

मामले की शिकायत की गई तो दोनों ने सचिवालय प्रशासन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और फिर से फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। सचिवालय कार्यालय पहुंचने पर फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई।

रंजीत का कहना है कि फर्जीवाड़े व ठगी की शिकायत पुलिस से करने को कहा तो दोनों ने रकम वापस लौटने की बात कही और दो लाख 40 हजार का आर्यावर्त ग्रामीण बैंक गुडम्बा शाखा लखनऊ का चेक थमा दिया,जो बाद में फर्जी निकला। काफी दिन हीलाहवाली करने के बाद उसने सितंबर 2021 में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए शिकायत कैण्ट थाना पुलिस को दी।

पुलिस के सामने पियूष श्रीवास्तव ने लिखित समझौता किया तथा नरेन्द्र पाण्डेय के खाते से 25 हजार रुपये दिया और शेष रकम के भुगतान के लिए एक चेक थमा दिया, बैंक में लगाने पर चेक बाउन्स हो गया। पींड़ित ने बकाया रकम वापसी के लिए दबाव बनाया, तो उसके साथ फिर से अभद्रता की गई और जान से मार डालने की धमकी दी गई।

एसएसपी से शिकायत के बाद रिपोर्ट न दर्ज होने पर अदालत का सहारा लेना पड़ा। कैंट थाना प्रभारी अमरेंद्र बहदुर सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश पर दो के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, कूटरचना की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कराई गई है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago