अयोध्या उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, 56 भोग से हुआ श्रीरामलला का अभिनंदन।

धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, 56 भोग से हुआ श्रीरामलला का अभिनंदन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में शनिवार को श्रीराम के लंका विजय कर लौटने की खुशी में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भगवान को श्रीरामनगरी के हजारों मंदिरों में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान भक्तों की भीड़ और जयकारे से रामनगरी उत्साहित दिखी। श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान श्रीरामलला को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कर्नाटक के श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से भोग बनाकर श्रीरामलला को समर्पित किया।

 मान्यता है कि 14 साल वनवास और लंका विजय के दौरान भगवान राजकीय सुख-सुविधा से सर्वथा दूर रहे। इसलिए अयोध्या आने पर उन्हें वैभव प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ी जाए, इसी भाव के अनुरूप रामनगरी के हजारों मठ-मंदिरों में भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

अशर्फी भवन में विभिन्न प्रकार के अनुष्ठानों के मध्य भगवान लक्ष्मी नारायण को 56 प्रकार के व्यंजनों को भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर जेवनार गायन भी हुआ। श्रीधराचार्य ने कहा कि श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में उन्हें तरह-तरह के पकवान खिलाए गए, उनके प्रति श्रद्धा अर्पित करने की होड़ थी, रामायण युग की यह परंपरा आज भी प्रवाहमान है।

 हरिधाम गोपाल पीठ में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि अन्नकूट का उत्सव प्रभु से समीपता का अहसास कराता है। यहां विराजमान भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। यहां एडीएम सिटी सलिल पटेल, एडीएम सिटी मधुबन सिंह, एडीएम एलओ अनिरुद्ध सिंह, श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

इसी तरह सियाराम किला झुनकी घाट में महंत करुणानिधान शरण की अध्यक्षता में विभिन्न अनुष्ठानों के मध्य भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विहिप के शरद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। दशरथ महल, कनक भवन, मणिरामदास की छावनी, लक्ष्मण किला, श्रीरामबल्लभाकुंज, बिड़ला धर्मशाला, तिवारी मंदिर, नाका हनुमान गढ़ी सहित अन्य मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की परंपरा भव्यता पूर्वक निभाई गई।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago