अयोध्या उत्तर प्रदेश

दीपावली के बाद अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी में लगी लंबी-लंबी लाइनें।

दीपावली के बाद अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी में लगी लंबी-लंबी लाइनें।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में दीपावली के दूसरे और तीसरे दिन अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमर पाड़ा। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर भक्तों की लंबी हुई है। शुक्रवार शाम से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। वहीं राम जन्मभूमि परिसर में भी भीड़ है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामनगरी में देर रात जाम की स्थिति बनी रही।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पड़ने वाली पहली दीपावली के दूसरे हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी पहुंचे। इसके बाद हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की लाइने लगी रही।

दीपावली के दूसरे दिन से आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। शुक्रवार दिन में अयोध्या में सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन शाम होते ही भक्तों के जय श्री राम के नारों से राम नगरी गुंजायमान हो उठी। लाखों की संख्या में भक्त राम नगरी दर्शन के लिए उमड़ पढ़ी। जानकार बताते है, 3 दिनों के अवकाश के चलते श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए राम नगरी पहुंच रहे है। यही कारण रहा की देर रात तक, बाईपास, टेढ़ीबाजार, हनुमानगुफा, लतामंगेशकर चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।

हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए शनिवार सुबह से 1 किलोमीटर लगी हुई है। प्रभु राम का दर्शन करने से पहले उनके परम भक्त हनुमान जी का दर्शन करने की मान्यता है। बिना प्रभु हनुमान जी का दर्शन किए, राम जी का दर्शन अधूरा है। इसी भाव को लेकर लाखों भक्त रोज हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचते हैं। शनिवार सुबह मंगला आरती के बाद हनुमानगढ़ी का पट दर्शन के लिए खोल दिया गया। सुबह 5 बजे से ही भक्त बजरंगबली का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी से श्रृंगार हाट तक भक्तों की लाइन लगी है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago