अयोध्या उत्तर प्रदेश

निजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, नियमावली बनाने की मांग।

निजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, नियमावली बनाने की मांग।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में प्राइवेट स्कूल द्वारा मनमानी फीस वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेसियों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह व महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

ज्ञापन में कहा गया निजी स्कूल लूट तंत्र का काम कर रहे हैं, प्रदेश के सभी स्कूलों मैं नए सत्र का प्रारंभ हो चुका है, निजी स्कूलों द्वारा मनमानी तौर पर फीस वृद्धि कर अपनी बताई दुकानों पर किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दामों पर खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाया जा रहा है।

ज्ञापन में उत्तर प्रदेश राजपाल महोदय से मांग किया गया कि लोकतंत्र में निजी स्कूलों द्वारा किया जा रहा यह लूट तंत्र जन भावनाओं पर कुठारघात है, निजी स्कूलों का या आचरण कल्याणकारी राज के सिद्धांतों के खिलाफ है, जिला कांग्रेस पार्टी निजी स्कूलों के इस निरंकुश और शोषण प्रवृत्ति की घोर निंदा करती है, तथा महामहिम राज्यपाल महोदया से निजी स्कूलों के इस लूट तंत्र को संज्ञान में लेकर स्कूलों हेतु फीस, किताबें एवं यूनिफॉर्म के लिए न्यायोचित एवं छात्र हितकारी नियमावली अभिलंब बनाने की मांग ज्ञापन में कही है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख लोगों में पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शीतला पाठक, उग्रसेन मिश्रा, राम अभिलाख पांडे, राम अवध, करामराज यादव, अनिल तिवारी, सैलेंद्र मणि पांडे, अनिल सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, दलित प्रकोष्ठ के राम सागर रावत, युवा कांग्रेस रामेंद्र त्रिपाठी, किसान प्रकोष्ठ राम चरित्र वर्मा, सेवा दल के बसन्त मिश्रा, करण त्रिपाठी, धर्मेंद्र फास्टर, फ्लावर नकवी, अशोक कनोजिया, कवींद्र साहनी, आरिफ खान, प्रदीप निशाद, उमेश उपाध्याय, जनार्दन मिश्रा, प्रेम कुमार पांडे, धीरेंद सिंह बबलु, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, अशोक राय आदि प्रमुख लोग थे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago