
हेलीकॉप्टर से दुल्हे को लेकर पहुंची दुल्हन तो लोग लेने लगे सेल्फी।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ में जब हेलीकॉप्टर से अपने दुल्हे को लेकर पहुंची, दुल्हन तो कौतुहल मच गया। प्रतापगढ़ में एक पिता ने अपनी बेटी की विदाई हेलीकॉप्टर से किया है। जिले में इस तरह का यह पहला मामला है। रविवार को थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ गांव में जब दुल्हन हेलीकॉप्टर से दूल्हे के साथ पहुंची तो हेलीकॉप्टर और दुल्हन को देखने के लिये भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही ग्रामीण हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ सी लगी रही। जहां हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के समय थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिये मौजूद रही। शंकरगढ़ निवासी सत्य प्रकाश पांडेय के (पुत्र) सतीश पांडेय जो कि अहमदाबाद की एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर है। उनकी बारात शनिवार को प्रतापगढ़ जिले के पट्टी अंतर्गत उपाध्याय का पुरवा निवासी कृपा शंकर के यहां गई थी। कृपा शंकर की (बेटी) शिवा के साथ सतीश ने सात फेरे लिए।
शादी संपन्न होने के बाद रविवार की सुबह पिता कृपा शंकर ने अपनी इकलौती (बेटी) शिवा की शाही अंदाज में विदाई हेलीकॉप्टर से करके अपने सपने को पूरा किया। रविवार को कूरेभार के शंकरगढ़ में हेलीकॉप्टर से आयी दुल्हन को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ सी लग गई।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More