
अयोध्या (फैज़ाबाद) लोकसभा सीट के नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर का गुरुवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि सीसीटीवी एवं दीवाल घड़ी उचित स्थान पर लगायी जाय, जिससे नामांकन के समय को देखा जा सकें। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कार्यों को समय से पूरा करने को कहा है। साथ ही साफ सफाई तथा मानक के अनुसार प्रत्याशियों के आगमन मार्ग एवं निकास मार्ग पर बैरीकेटिंग आदि कराए जाने का निर्देश दिया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखते हुए आवश्यक चेकिंग व्यवस्था करने के भी निर्देश दिया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह, निर्वाचन कार्य में तैनात किये गये सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं वरिष्ठ सहायक अविनाश पांडेय, कौशल किशोर, कोषागार एवं कलेक्ट्रेट के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More