अयोध्या उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक।

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक।
अयोध्या।
अयोध्या आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने एसएसपी राजकरण नय्यर, अन्य संबंधित अधिकारियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं बारीकियों से राजनीतिक दलों के पदाधिकारी को विस्तृत रूप से अवगत कराया।
जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि समस्त मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक मतदेय केंद्र पर एक-एक व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदान से पांच दिवस पहले मतदाता पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज, जॉइन मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बीकापुर ध्रुव खडिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्वाति शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन, एडीएम सिटी, एडीएम वित्त एवं राजस्व, मुख्य कोषाधिकारी, एडीएम भूमि अध्याप्ति, मुख्य राजस्व अधिकारी, एसपी ग्रामीण, एडीएम कानून व्यवस्था सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों यथा भाजपा, बसपा, सपा आदि के पदाधिकारी व मौजूद रहे।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago