
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी शुभम उर्फ ऋषभ निवासी मलेथू कनक बीकापुर को बृहस्पतिवार दोपहर मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के समीप गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 376 आईपीसी व 3/4पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां का आरोप है कि 12 जुलाई बुधवार की रात करीब 10 बजे छत पर सो रही उसकी 16 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई। जब तलाश की गई तो किशोरी आरोपी शुभम के घर के समीप पेड़ के पास मिली। और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दिया।मामला अलग-अलग समुदाय को होने के चलते तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज की गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया गया है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More