तारुन-अयोध्या

ननिहाल में रह रहे किसान नेता के पौत्र का फंदे से लटका मिला शव।

ननिहाल में रह रहे किसान नेता के पौत्र का फंदे से लटका मिला शव।

तारुन _अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन नन्सा मार्ग के किनारे स्थित सराय शेख महमूद भवापुर गांव में ननिहाल में रह रहे युवक का शव शनिवार सुबह कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया है। घटना की खबर मिलते ही आसपास गांव के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गयी। मृतक युवक आदर्श सिंह किसान नेता हरिशंकर सिंह फौजी का पौत्र बताया गया है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आदर्श सिंह (पुत्र) राजकुमार अपनी मां सुनीता के साथ ननिहाल में रहता था, जो कि पडोसी जिले बाराबंकी के थाना टिकैत नगर ग्राम हरिहर का मूल निवासी था। मृतक के मामा के लड़के उदय प्रताप सिंह ने  बताया कि आदर्श जिस कमरे में सोता था कभी अंदर से सिटकनी नहीं बंद करता था। सुबह 7 बजे जब घर के लोगों ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे को धक्का मारकर खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर होश उड़ गए।
परिवार के लोगों ने पुलिस सहायता के लिए 112 डायल कर जानकारी दी। हल्का दरोगा मुन्नीलाल ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे लेकर क्षेत्र व बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

18 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

18 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

24 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago