रुदौली-अयोध्या

ईद उल अजहा की तैयारी तेज, कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद जारी।

ईद उल अजहा की तैयारी तेज, कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद जारी।

रुदौली_अयोध्या।
अयोध्या जिले में ईद-उल अजहा (बकरीद) की तैयारियां तेज होने के साथ ही कई जगह कुर्बानी के जानवरों की खरीद-फरोख्त जोरों पर है। इस बार बकरा मंडी के अलावा बकरों की बिक्री व्हाटसअप के माध्यम से आनलाइन भी हो रही है। शहर में कई जगहों पर लोग कुर्बानी कराने की जगह जानवर की कीमत में अपने हिस्से का पैसा देकर कुर्बानी में हिस्सा ले रहे हैं। इस्लामी मान्यता के अनुसार पैगम्बर हज़रत इब्राहीम को खुदा की तरफ से हुक्म हुआ कि कुर्बानी करो वो भी अपनी सबसे ज्यादा प्यारी चीज की। हजरत इब्राहीम के लिए सबसे प्यारी चीज उनका इकलौता बेटा इस्माईल। लिहाजा हजरत इब्राहीम अपने बेटे को कुर्बानी करने के लिए तैयार हो गए। इधर बेटा इस्माईल भी खुशी-खुशी अल्लाह की राह में कुर्बान होने को तैयार हो गया। कुर्बानी के वक्त हजरत इस्माईल की जगह एक दुम्बा कुर्बान हो गया। खुदा ने हजरत इस्माईल को बचा लिया और हजरत इब्राहीम की कुर्बानी कुबूल कर ली। तभी से हर साल उसी दिन उस कुर्बानी की याद में बकर ईद मनाई जाती है।
ईद-उल अजहा की नमाज के बाद कुर्बानी की जाती है। कुर्बानी के बाद मांस के तीन हिस्से होते हैं। एक खुद के इस्तेमाल के लिए, दूसरा गरीबों के लिए और तीसरा हिस्सा रिश्तेदारों के लिए होता है। मान्यता के अनुसार कुर्बानी देने वाले पर उस समय कर्ज नहीं होना चाहिए।
त्योहार को लेकर कोतवाली रुदौली, थाना मवई व पटरंगा में शांति समिति की बैठक भी संपन्न हो चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर सीओ आशीष निगम, ईओ सुरेश मौर्य, नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव, कोतवाल देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मवई आशा शुक्ला, पटरंगा ओम प्रकाश, हाफिज अजीमुद्दीन खाँ, हाफिज फुरकान खाँ, मौलाना रमजान आदि मौजूद थे।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago