नगर पालिका परिषद रूदौली के वज़ीर गंज वार्ड के उपचुनाव में सपा ने परचम लहराया

IMG 20190716 WA0002 - नगर पालिका परिषद रूदौली के वज़ीर गंज वार्ड के उपचुनाव में सपा ने परचम लहराया

  • नगर पालिका परिषद रूदौली के वज़ीर गंज वार्ड के उपचुनाव में सपा ने परचम लहराया
  • सपा ने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 41 मतों से हराकर जीत दर्ज की

रुदौली, अयोध्या

  • नगर पालिका परिषद रूदौली के सदस्य पद हेतु वार्ड नं0 3 वजीरगंज के उपचुनाव के सपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 41 मतों से हराकर जीत दर्ज कर ली है।
  • शनिवार को हुए मतदान के बाद सोमवार को रूदौली के हिन्दू इन्टर कालेज में सुबह आठ बजे वोटो की गिनती शुरू हुई जो लगभग दो घंटे तक चली।
  • मतगणना में शुरू से ही सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाये रखी।मतगणना समाप्ति पर सपा के सलीम को सायकिल चुनाव निशान पर 441 मत,भाजपा समर्थित उम्मीदवार रामराज को गुलाब का फूल चुनाव निशान पर 400 मत,जियालाल को आम चुनाव निशान पर 80 मत व् सीताराम को उगता हुआ सूरज चुनाव निशान पर 20 मत प्राप्त हुआ।
  • वहीँ एक मत नोटा को मिला। इस तरह सपा प्रत्याशी ने 41 मतों से अपने जीत दर्ज की। वज़ीर गंज वार्ड के कुल 1416 मतदाताओं में से 954 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
  • बतादें की इस वार्ड से पिछले चुनाव में विजयी प्रत्याशी सलीम के पिता मो0 शफ़ीक़ ने सपा प्रत्याशी के रूप में अपनी जीत दर्ज की थी परन्तु वोह अपनी जीत से इतना उत्साहित हुए कि शपथ ग्रहण के पहले ही हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गयी।
  • माना जा रहा है कि श्री सलीम को सिम्पेथी के वोट भी प्राप्त हुए है।इस जीत से सपाइ ख़ुशी से गदगद है वहीँ भाजपा खेमे में मायूसी है।
  • सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मंत्री सै0 अब्बास अली ज़ैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, चेयरमैन जब्बार अली, ग़ज़ाली मिया, जमाल अकबर, राम नरेश गुप्ता, निशात अली खान, शाहनवाज़ अन्सारी शानू, प्रधान संघ के प्रदेश सचिव मो0 आरिफ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शहीम अहमद, शहाब अख्तर एड्वोकेट, प्रधान प्रतिनिधि भेलसर अनीस अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्त अरशद हुसैन, शारिक उस्मानी, हनीफ अन्सारी, सभासद ग़ुलाम अन्सारी, पूर्व सभासद अख्तर अली खान, मो0 असलम, गया शंकर निषाद, छोटेलाल यादव, चौधरी मतीन, मुनव्वर अली, हाफिज सबाहुद्दीन, शकील न्यू कालेज, उस्मान अंसारी, अमित कुमार गर्ग, मलिक अंसार, मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद फारूक, प्रदीप यादव, मोहम्मद मुकीम चुन्ने, मोहम्मद इस्माईल, राम किशन निषाद, शकील रुदौलवी, मुमताज़ राईन, पूर्व सभासद, मो0 हमीम खान, इक़बाल अहमद, आफाक रज़वी, शफ़ीक़ पाकोली, हसन शेख, अरसलान शेख शिबली, रिज़वान अली बचऊ, तलत महमूद, लुकमान, फ़राज़ अंसारी, इक़बाल उस्मानी, तौकीर अन्सारी, फैसल आफाक, सलीम खान, मो0 इरफ़ान, जमाल उस्मानी, सिद्दीक़ मंज़र, जैनुल आब्दीन बाबू, हरिकेश शर्मा, रियाज़ अन्सारी, अतीक बेकरी, शरीफ असलम आदि ने सपा प्रत्याशी की जीत पर वार्ड के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए ख़ुशी का इज़हार किया है।
Web Admin

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago