भाकियू की मासिक बैठक में अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा, उपजिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

IMG 20190715 WA0031 - भाकियू की मासिक बैठक में अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा, उपजिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

रुदौली/अयोध्या

  • भारतीय किसांन यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओ ने तहसील परिसर में मासिक पंचायत की। पंचायत में प्रदेश सचिव ने कहा की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजवाने के लिए किसानो से धन वसूली की जा रही है।
  • कहा की प्रदेश में गोरक्षा के लिए गोशालाओं में गो वंशीय पशु भूखे और बीमार है।इनकी सेवा के लिए नियुक्त कर्मी धन वसूली कर गो वंशीय पशुओ का चारा खा रहे है। किसानो की शिकायत फर्जी निस्तारित की जा रही है।
  • सरकार को झूठे आंकड़े भेजे जा रहे। गोवंशीय पशुओ की मौत की मुख्यमंत्री को झूठी रिपोर्ट भेजी गई है।मारने वाले पशुओ को संख्या छिपाने का काम किया गया है।
  • भाकियू नेता ने कहा की छुट्टा जानवरो के हमले में किसान मर रहे। अधिकारी मौन है। जब कोई मरता है उस दिन अधिकारी तेजी दिखा कर चुप बैठ जाते है। जमीनी हकीकत से हट कर रिपोर्ट भेजी जा रही है। खाद और बीज की काला बाजारी की जा रही है।
  • ब्लाकाध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि चकमार्ग खाली कराने के लिए किसान को महीनो तहसील के चक्कर लगाना पड़ रहा है।
  • किसानो ने पाँच सूत्री माग पत्र एसडीएम ज्योति सिंह को सौपा।पंचायत में उत्तम वर्मा, सहज राम, देवी प्रसाद, राधिका देवी, रंजीत कुमार, लल्लन प्रसाद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago