
अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड में कृष्ण जन्माष्टमी का धार्मिक पर्व बृहस्पतिवार को धार्मिक श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीकापुर कस्बा, चौरे बाजार, खजुराहट, हैदरगंज, शाहगंज, रामपुर भगन, तारुन सहित तहसील क्षेत्र की छोटी बड़ी बाजारों में श्रद्धालुओं द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाई गई थी। मंदिरों को भी सजाया गया था। जहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन कीर्तन में हिस्सा लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
बीकापुर कोतवाली में भी स्थित मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। भजन कीर्तन की मंडली भी आधी रात तक भजन कीर्तन करती रही। इस मौके पर सह स्नेह भोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर राजेश तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय सहित कोतवाली के उप निरीक्षक, पुलिसकर्मी, व्यापारी, ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग शामिल रहे। विद्युत आपूर्ति ठप होने तथा बरसात के चलते धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान पैदा हुआ। लगाए गए पंडाल भीग गए। लेकिन रिमझिम फुहारो के बीच भी लोगों की धार्मिक आस्था बनी रही।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More