धमाकों से दहला हैरिंग्टनगंज: पहले घर में फिर गन्ने के खेत में हुआ जबरदस्त विस्फोट, इलाके में दहशत |

धमाकों से दहला हैरिंग्टनगंज: पहले घर में फिर गन्ने के खेत में हुआ जबरदस्त विस्फोट, इलाके में दहशत21

थाना इनायतनगर क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के बगल गुरुवार की रात एक घर में हुए जोरदार धमाके के बाद शुक्रवार को दिन में 3:15 मिनट पर उस घर के 100 मीटर पश्चिम गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके से पूरा क्षेत्र दहल उठा। लगातार दो धमाके होने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्र में चारों तरफ दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।
फिलहाल धमाके के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को धमाके वाले खेत तक जाने से रोक दिया है। बताया गया कि बाहर से पुलिस फोर्स और कुछ जांच एजेंसी आकर जांच करने के बाद ही उस खेत तक किसी को जाने दिया जाएगा। बताते चलें कि गुरुवार की रात में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से 500 मीटर पर स्थित रहमतुल्ला के घर में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें उनका तकरीबन 300 स्क्वायर फिट का मकान जमींदोज हो गया और उनका बेटा इमरान उर्फ कल्लू 30 घायल हुआ है, जिसका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
उसकी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि शुक्रवार के दोपहर 3:15 बजे रहमतुल्ला घर के 100 मीटर पश्चिम एक गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल तक जाने से रोक दिया है और बताया जा रहा है कि मौके पर उच्चाधिकारियों के साथ बम डिस्पोजल दस्ता व अन्य जांच एजेंसियां आने वाली हैं। जब तक जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच नहीं कर लेंगे तब तक पुलिस वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं देगी।
फिलहाल शुक्रवार सुबह ही यह सुगबुगाहट हुई थी कि गुरुवार की रात में हुए बम धमाके में घायल इमरान का इलाज कराने के लिए उसका पिता रहमतुल्ला अस्पताल नहीं गया था। लोगों का कहना था कि घर में रखे गए बारूद के जखीरे को किनारे लगाने के लिए रहमतुल्ला अपने बेटे के इलाज कराने के लिए खुद नहीं गया था और यह भी चर्चा लोग कर रहे थे कि घर के 200 मीटर की परिधि में कहीं बारूद व अन्य सामानों को छिपाया गया था।
हालांकि उनके घर से पुलिस 9 बोरी में कुछ बारूद और शादी विवाह में गोला तमाशा बनाने के सामान बरामद किए थे, लेकिन पुन: धमाका होने के बाद अब लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस बार के धमाके के पीछे की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस सिलेंडर फटने की वजह से धमाके की बात कह रही थी, लेकिन लगातार दो धमाके के बाद अप पुलिस हरकत में आ गई है।

▪️ क्या बोले सीओ

सीओ मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने धमाके का कारण स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने साफ-साफ बताया कि यह विस्फोट पटाखा अथवा आतिशबाजी का सामान बनाते समय हुआ है। समूचे इनायतनगर थाना क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के पास एक भी लाइसेंस आतिशबाजी का सामान बनाने संबंधी नहीं है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह ने इस घटना को बड़ी साजिश करार दिया है और कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच किसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी से कराई जाए।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago