बीकापुर क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर में खेत से मिला किसान का शव

बीकापुर क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर में खेत से मिला किसान का शव

सुबह घर से साइकिल से निकला फिर नहीं लौटा, चेहरे पर चोट के निशान मिले

कोतवाली के गयासुद्दीनपुर में शुक्रवार को 57 वर्षीय किसान का शव खेत से मिला। किसान सुबह साइकिल से घर से निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
गयासुद्दीनपुर के रहने वाले मनीराम यादव (57) खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार सुबह उनका शव पड़ोसी रजौरा गांव में खेत में पड़ा हुआ मिला। मृतक के बड़े बेटे दिलीप कुमार यादव ने बताया कि पिता मनीराम यादव सुबह करीब 9 बजे साइकिल से खेत गए थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी। उनका शव पड़ोसी रजौरा गांव के बल्लीपुर रजौरा संपर्क मार्ग के किनारे खेत में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। मृतक की साइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि मृतक के हाथ और शरीर पर कई जगह जले तथा चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बेटे का कहना है कि पिता की हत्या करके शव फेंका गया है।
बता दें कि पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। मनीराम की मौत से परिजनों में गम का माहौल हे। मृतक के परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा 3 पुत्र और दो पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago