
दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकरनगर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना पर पहुंची हंसवर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। इस हादसे में मृतक की वक्त की पहचान राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदैनिया निवासी सुदर्शन (37) वर्ष (पुत्र) मनीराम के रूप में हुई है। जो बीते रविवार को अपनी बुआ के दाह संस्कार में सम्मिलित होने टांडा महादेव घाट पर गए थे। महादेव घाट से देर शाम को सुदर्शन अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे कि कटोखर गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही, मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि सुदर्शन की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार शिशिर (पुत्र) उमाशंकर, बबलू (पुत्र) राम शकल व कार्तिक (पुत्र) महेंद्र निवासीगण बरही ऐदिलपुर गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां से शिशिर को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। मौजूदा समय में शिशिर लखनऊ के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जबकि अन्य दोनों घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। मौत की सूचना मिलते ही सुदर्शन के परिजनों में कोहराम मच गया। तथा मौके पर मृतक के भाई सुरेन्द्र समेत अन्य लोग हंसवर थाने पर पहुंच गये। पुलिस ने तत्काल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों मोटरसाइकिल को अभिरक्षा में लिया गया है । प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More