ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:37 AM IST

दो माह पूर्व युवक: की हुई हत्या का इनायतनगर पुलिस ने किया खुलासा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
दो माह पूर्व युवक की हुई हत्या का इनायतनगर पुलिस ने किया खुलासा।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: दो माह पूर्व युवक की हुई हत्या का इनायतनगर पुलिस ने किया खुलासा।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

दो माह पूर्व युवक की हुई हत्या का इनायतनगर पुलिस ने किया खुलासा।

images 12 - दो माह पूर्व युवक की हुई हत्या का इनायतनगर पुलिस ने किया खुलासा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व सत्ती चौरा शमशान पर हुई, हत्या के प्रकरण का खुलासा करते हुए थाना इनायतनगर की पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। बीते 4 जून को थाना कोतवाली क्षेत्र इनायतनगर के अलीपुर खजुरी गांव निवासी 22 वर्षीय उमेश (पुत्र) राम नरेश का जला हुआ शव सत्ती चौरा शमशान में मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश से मामले में पुलिस धारा 364, 302 के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली और पुलिस टीम ने घटना करने वालों को दबोच लिया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की घटना को अंजाम देने वाले जगदीप कनौजिया पुत्र शोभनाथ व सुमित सरन (पुत्र) संतराम निवासीगण सिंधौरा थाना कोतवाली इनायतनगर को भीटारी चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपित मृतक उमेश को गाड़ी पर बैठा कर सत्ती चौरा समशान ले गए थे और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। यही नहीं शव की पहचान छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग भी लगा दिया था। पुलिस मामले में संबंधित धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनो आरोपितों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन और एक प्लास्टिक का डिब्बा भी बरामद कर न्यायालय भेज दिया है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT