
दो दिनों के दौरे पर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर अयोध्या पहुंच गये हैं। वे आज रात राम नगरी में ही विश्राम करेंगे। इस दौरान निर्माणाधीन राम मंदिर देखने जाएंगे। इसके बाद जिले में चले रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ शनिवार 21 /10/2023 की शाम 3.35 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी जाएंगे। वहां पर हनुमान जी का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद राम लला की पूजा के साथ निर्माणाधीन राम मंदिर देखेंगे। उसके बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। वे विकास कार्यों का निरीक्षण करने भी जाएंगे।
22/18/2023 रविवार को सुबह बड़ी देवकली मंदिर में पूजा करेंगे। श्री राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली मां का दर्शन पूजन करेंगे। उसके बाद सुबह सरयू गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां संतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More