
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ जी शनिवार 21/10/2823 को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ राम नगरी में रात्रि विश्राम करने के साथ दो दिन जिले में रहेंगे। इस दौरान निर्माणाधीन राम मंदिर देखने जाएंगे। इसके बाद अयोध्या जिले में चले रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ जी शनिवार शाम 3.35 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से 3.45 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान लला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद रामलला की पूजा के साथ निर्माणाधीन राम मंदिर देखेंगे। इसके बाद शाम को 4 बजे से आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद रात में विश्राम करेंगे।
22/10/2823 को रविवार को सुबह बड़ी देवकली मंदिर में पूजा करेंगे। श्री राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली मां का दर्शन पूजन करेंगे। उसके बाद सुबह सरयू गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां संतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More