अयोध्या आस-पास

दूसरे दम्पत्ति के पास मिला देवांश हॉस्पिटल से गायब हुआं बच्चा, अस्पताल पर दर्ज हुआ है मुकदमा।

दूसरे दम्पत्ति के पास मिला देवांश हॉस्पिटल से गायब हुआं बच्चा,अस्पताल पर दर्ज हुआ है मुकदमा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले एक प्राईवेट देवांश हॉस्पिटल से गायब बच्चा दूसरे दम्पत्ति के पास मिला। घटना को लेकर हॉस्पिटल पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है।  अभी बच्चा फिलहाल सीडब्लूसी के पास है। पुलिस दोनो दम्पत्तियों से पूछताछ कर रही है। हॉस्पिटल की संलिप्ता की जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है। मामला पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। हॉस्पिटल की संचालिका का पहले भी गुमराह करने वाला बयान आया था।

देवांश हॉस्पिटल की नेहा डाक्टर पर दर्ज हुआ है मुकदमा,देवांश हॉस्पिटल की नेहा डाक्टर पर घटना को लेकर धारा 120 बी, 363 व 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

थाना इनायतनगर के कहुवा निवासी अतुल दूबे ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अपनी पत्नी काजल को गर्भावस्था के समय वह जिला चिकित्सालय ले गया। जहां से उसे देवांश हॉस्पिटल का एक आदमी मिला। जिसने पत्नी का इलाज सस्तें  में कराने की बात कही। देवांश हॉस्पिटल में 5 जून को काजल को बच्चे की डिलीवरी आपरेशन के माध्यम से हुई। उसे आईसीयू में रखा गया तथा एक सप्ताह के बाद पत्नी को छुट्टी मिली। छुट्टी के बाद  उसे बच्चा नहीं सौंपा गया। अतुल ने घटना में 5 जून 3 से 4 बजे की आस पास की सीसीटीवी फुटेज जांच करने की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि अतुल दूबे ने कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया कि हमारा बच्चा देवांश हॉस्पिटल में पैदा हुआ तथा हॉस्पिटल अब बच्चा नहीं दे रहा है। जांच के समय यह निर्णय लिया गया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत करके  प्रापर  विवेचना की जाय। इस दौरान यह तथ्य सामने आया कि इनको एक प्री मिचोर बेबी हुआ था। सहमति अथवा असहमति विवेचना में सामने आयेगी परन्तु अभी यह सामने आ रहा है एक और परिवार जिसको बच्चे की जरुरत थी। उसको हैंडओवर कर दिया। 

मया बाजार के संतोष तिवारी जिनके पास बच्चा है। दोनो को सीडब्लूसी के पास पेश किया गया। बच्चा मिल गया। सीडब्लूसी ने इस बच्चे को बाल सुरक्षा समिति को हैंडओवर कर दिया। फिर वादी मुकदमा कहने लगा कि हम गरीब आदमी है अगर बच्चा इन्हें सौप दिया जाय तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। अभी पूरे मामले की जांच चली रही है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago