अयोध्या उत्तर प्रदेश

नवजात के गायब होने का मामला, अस्पताल की मिलीभगत से परिजनों ने ही बेचा अपना बच्चा।

नवजात के गायब होने का मामला, अस्पताल की मिलीभगत से परिजनों ने ही बेचा अपना बच्चा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के नगर नगर कोतवाली पुलिस ने देवकाली स्थित देवांश हॉस्पिटल से बच्चा गायब होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नवजात शिशु के मां-बाप ने ही देवांश हॉस्पिटल की संचालिका के साथ बात बच्चे को भेज दिया था। हालांकि तय धनराशि ना मिलने के बाद परिजनों ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नवजात सहित सभी को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया, तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में लेकर लखनऊ भेज दिया है। पुलिस अभी भी मामले की विवेचना कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के कहुआ के रहने वाले अतुल दुबे ने देवकाली स्थित देवांश हॉस्पिटल से प्रसव उपरांत बच्चा गायब होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था । जिसके आधार पर प्रारंभिक जांच के उपरांत केस दर्ज किया गया था। अतुल दुबे ने देवांश हॉस्पिटल पर आरोप लगाया था कि प्रसव के 2 महीने बाद भी हॉस्पिटल में बच्चे को नहीं सौंपा है। सोशल मीडिया पर यह बातें वायरल होते ही दोपहर में नवजात के वास्तविक माता-पिता दो अन्य लोगों के साथ नवजात को लेकर कोतवाली पहुंचे।

बताया कि नवजात के वास्तविक पिता अतुल दुबे के अनुसार नवजात के पालन-पोषण में अक्षम होने के कारण उसने महाराजगंज थाना क्षेत्र के मया बाजार निवासी संतोष तिवारी को अपना बच्चा सौंप दिया था। इसके बदले में उसे अस्पताल में प्रसव के लिए आए खर्च का भुगतान करना था। सभी लोगों को चौक स्थित सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और वास्तविक मां-बाप समेत सभी 4 लोगों का बयान दर्ज किया। उनके समक्ष भी अतुल दुबे ने बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थता जताई तो उन्होंने नवजात को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और लखनऊ स्थित बाल सुरक्षा संगठन भेज दिया है। और कहा कि अभी भी मामले की जांच की जा रही है।

अभी पूरी घटना के अनावरण के उपरांत तमाम बातें साफ नहीं हो सकी है। अभी तक हुए खुलासे में काजल दुबे पत्नी अतुल दुबे का प्रसव देवांश हॉस्पिटल में ही होना पाया गया है। जबकि, अस्पताल संचालिका द्वारा इससे इनकार कर रहा है।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे का कहना है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में ऐसा बयान दिया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब इन बिंदुओं पर जांच कर रही है कि महिला का ऑपरेशन कहां पर हुआ था, कहीं बच्चे को अस्पताल प्रशासन द्वारा तो नहीं बेचा गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगते रहे हैं, ऐसे में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago