
दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकर नगर जिले जमानत पर जेल से छूट कर आये दुष्कर्म आरोपी के द्वारा दुष्कर्म पींड़िता पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए उस की हत्या करने की धमकी देने व पींड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी राजू कुमार पुत्र तुलसी निवासी चौदह प्राश को जैतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चौदह प्राश निवासी राजकुमार (पुत्र) तुलसी के विरुद्ध विगत माह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। अब आरोपी जमानत पर छूट कर घर आया था।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उस पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने जब बिना शादी किये समझौता न करने की बात की तो आरोपी ने पीड़िता को गाली गलौज देते हुए धमकी दिया कि यदि समझौता नहीं किया, तो तुम्हे उठवा कर तुम्हारी हत्या करवा दूंगा। इतना ही नहीं आरोपी ने उस का अश्लील वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जमानत पर छूटे आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
थानाध्यक्ष जैतपुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि उक्त मुकदमें से सम्बंधित वांछित राजू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More