अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में 15 नालों का पानी होगा स्वच्छ, 221 करोड़ की लागत से तैयार हो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट।

अयोध्या में 15 नालों का पानी होगा स्वच्छ, 221 करोड़ की लागत से तैयार हो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में योगी  सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर अयोध्या में तेजी से कार्य चल रहा है। इन्हीं में से एक 33 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी है, जिसके संचालन के लिए एनओसी मिल गई है। अब जल्द ही नगर के 15 नालों के पानी को शोधित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

गुप्तारघाट से नयाघाट तक बने बंधे के किनारे माझा जमथरा में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगभग तैयार है। 221 करोड़ की लागत बने इस एसटीपी तक सीवर जल पहुंचाने के लिए कई बड़े-बड़े गहरे चेंबर भी बनाये गए हैं। शहर के सभी नालों का पानी सरयू में प्रवाहित करने के लिए एसटीपी का निर्माण कराया गया है।

नमामि गंगे योजना के तहत बनने वाले एसटीपी से शहर के सभी 15 नालों को जोड़ा गया है। यह पानी शोधित करके सरयू में प्रवाहित किया जाएगा। जल निगम ग्रामीण द्वारा उदया तिराहा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से एसटीपी तक 40 जगह बड़े चेंबर बनवाए गए हैं। यह चेंबर करीब सात मीटर गहरे बनाये गए हैं

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि भारत सरकार से एनओसी मिल चुकी है। चैम्बरों को सील किया जा रहा है। कुछ का कार्य अभी बचा हुआ है। वर्तमान में एसटीपी के समस्त उपकरणों के टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। 45 दिन के अंदर एसटीपी चालू हो जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago