अयोध्या उत्तर प्रदेश

दुनिया की सबसे नन्ही महिला ज्योति आमगे ने किए श्रीरामलला के दर्शन।

दुनिया की सबसे नन्ही महिला ज्योति आमगे ने किए श्रीरामलला के दर्शन।

अयोध्या। 

अयोध्या श्रीरामनगरी में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति किशन आमगे शुक्रवार को अपने परिवार के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचीं।महाराष्ट्र के नागपुर निवासी 32 वर्षीय ज्योति ने भगवान श्रीरामलला के बाल स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चलने में असुविधा के कारण उनके सहयोगी भोला राम ने उन्हें गोद में उठाकर गर्भगृह तक पहुंचाया। इस भावनात्मक दृश्य को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी भावुक हो उठे।

दर्शन के बाद ज्योति आमगे ने कहा—“यह मेरे जीवन का सबसे पवित्र क्षण है। श्रीरामलला के दर्शन कर आत्मा तृप्त हो गई। मैं जल्द ही फिर अयोध्या आऊंगी।” उन्होंने देशवासियों को संदेश दिया—“भगवान श्रीराम सब पर कृपा करें और सबकी रक्षा करें। जय श्रीराम।”

ज्योति को एकोंड्रॉप्लासिया नामक दुर्लभ हड्डी रोग है, जिसके कारण उनकी लंबाई मात्र 62.8 सेंटीमीटर और वजन लगभग 5.5 किलो है। बावजूद इसके उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और आज पूरी दुनिया में प्रेरणा की मिसाल बनी हुई हैं।

     राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने ज्योति आमगे और उनके परिवार का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें विशेष रूप से गर्भगृह तक दर्शन कराए। ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि ज्योति जी की श्रद्धा और उत्साह वाकई अद्भुत था। उन्होंने जिस भक्ति भाव से श्रीरामलला के दर्शन किए, वह सभी के लिए प्रेरणा है।

ज्योति अपने माता-पिता, भाई, बहन और जीजा के साथ श्रीरामलला के दरबार पहुंचीं। उनके आगमन से पूरे मंदिर परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि इतने छोटे कद में इतनी बड़ी श्रद्धा देखना ईश्वर की अद्भुत लीला है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago