बीकापुर - अयोध्या

चालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज।

चालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खजुराहट क्षेत्र में धान लदे वाहन को लेकर ट्रांसपोर्ट विवाद सामने आया है। अशरफपुर टोनीया-बिहारीपुर निवासी डीसीएम चालक सुजीत कुमार ने ट्रांसपोर्ट संचालकों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बीकापुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता सुजीत कुमार के अनुसार, 25 अक्टूबर को उनकी डीसीएम (UP 42 DT 9699) को बाबा ट्रांसपोर्ट कंपनी, नाका बाईपास, फैजाबाद से खजुराहट भेजा गया था। वहां उनकी गाड़ी में धान लादा गया और बताया गया कि यह माल हिमाचल प्रदेश भेजना है। चालक गाड़ी लेकर निकला, लेकिन रास्ते में उसे दो लिफाफे दिए गए। पंजाब पहुंचने से पहले जब उसने लिफाफे खोले, तो एक बिल सुल्तानपुर और दूसरा सिवान (बिहार) का निकला। इससे उसे माल के गंतव्य को लेकर संदेह हुआ।

शंका होने पर चालक ने गाड़ी वापस खजुराहट के धर्मकांटा पर लाकर वहां के व्यापारी को पूरी बात बताई और गाड़ी गोदाम में खड़ी कर दी। इसके बाद व्यापारी शिवम केसरवानी, उसके साथी सोनू और बाबा ट्रांसपोर्ट के अरुण यादव वहां पहुंचे। उन्होंने चालक पर 45 हजार रुपये के तय भाड़े में से 25 हजार रुपये वापस करने का दबाव बनाया।

सुजीत के मना करने पर तीनों ने मिलकर गाली-गलौज की और मारपीट की। चालक का आरोप है कि आरोपियों के पास हथियार भी थे। जब उसने 112 नंबर पर फोन किया, तो पुलिस की गाड़ी आती देख आरोपी भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने सुजीत को जान से मारने की धमकी भी दी।

सुजीत ने बताया कि फिलहाल उनकी गाड़ी खजुराहट के धर्मकांटा पर खड़ी है। वह फैजाबाद से डॉक्टरी कराकर लौटे हैं और उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ने पुष्टि की है कि प्रार्थी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने मोदी, कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर दी बधाई।

लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने मोदी, कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर दी बधाई। अयोध्या।… Read More

2 days ago

दर्शनार्थियों के वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार।

दर्शनार्थियों के वाहन चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

महिला अस्पताल अग्निकांड के बाद भी नहीं चेता स्वास्थ्य विभाग। अयोध्या।

महिला अस्पताल अग्निकांड के बाद भी नहीं चेता स्वास्थ्य विभाग। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिला… Read More

3 days ago

परिवहन आयुक्त ने किया आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, तीन दिन में कमियां दूर करने के निर्देश।

परिवहन आयुक्त ने किया आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, तीन दिन में कमियां दूर करने के… Read More

3 days ago

बड़े मंगलवार पर अयोध्या चार स्थानों पर आयोजित किया विशाल भंडारा।

बड़े मंगलवार पर अयोध्या चार स्थानों पर आयोजित किया विशाल भंडारा। अयोध्या। अयोध्या जिले में… Read More

4 days ago

कथावाचक पर दुष्कर्म व शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज।

कथावाचक पर दुष्कर्म व शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज।   अयोध्या।… Read More

5 days ago