अयोध्या उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव में रामायण काल की झलक, बनेगा भव्य पुष्पक विमान।

दीपोत्सव में रामायण काल की झलक, बनेगा भव्य पुष्पक विमान।

अयोध्या।
अयोध्या श्री राम नगरी  में इस वर्ष होने वाले दीपोत्सव में रामायण काल की झलक पेश करेगा। राम की पैड़ी पर तैयार किया जा रहा, भव्य पुष्पक विमान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण और सेल्फी प्वाइंट बनेगा। रामायण काल के दृश्य इस विमान के माध्यम से जीवंत किए जा रहे हैं। पुष्पक विमान की लंबाई 32 फीट, ऊंचाई 25 से 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट होगी। मोर की आकृति पर आधारित इस डिजाइन को हल्का और टिकाऊ बनाने के लिए ईपीसी सीट का उपयोग किया गया है।

विमान के सामने राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की झांकी सजाई जाएगी। संध्या के समय लेज़र लाइट शो, दीपों की रेखा और पुष्पवर्षा के साथ यह स्थल दीपोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी के शिल्पकारों ने पारंपरिक कला में आधुनिक तकनीक का संगम कर इस विमान को तैयार किया है। स्वर्णिम रंग, मोरपंखी डिजाइन और राजशाही शैली ने इसे दीपोत्सव का विशेष आकर्षण बना दिया है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा चयनित कार्यदाई संस्था के मालिक सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य दीपोत्सव के दौरान ऐसा वातावरण तैयार करना है, जो दर्शनीय होने के साथ अयोध्या के सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रतिबिंबित करे। दीपोत्सव के दौरान पुष्पक विमान और रामायण काल की झांकी अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नया अनुभव प्रदान करेगी।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago