अयोध्या उत्तर प्रदेश

महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण।

महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी दीपोत्सव 2025 के मद्देनजर देवकली वार्ड में नगर निगम अधिकारियों और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रविवार को निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे पार्षद अनुज दास, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ और भरत भार्गव के नेतृत्व में टीम मातगैंड़ चौराहे पर इकट्ठा हुई। इसके बाद महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार पहुंचे और निरीक्षण का सिलसिला शुरू हुआ।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने तिराहे पर श्रमिकों से पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली। गली की ओर बढ़ते हुए ट्रांसफार्मर पर जाली लगवाने और जर्जर शौचालय हटवाने के निर्देश दिए। नाली की सफाई के अंतिम छोर तक सफाई सुनिश्चित करने, निर्माण अवशेष हटाने और झुनकीघाट एवं दुर्गा मंदिर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए।
सफाई और पेयजल की गुणवत्ता जांची गई, जिसमें पीएच मान 7.25, टीडीएस 550 और पीपीएम 0.7 पाया गया। पंचमुखी मंगलेश्वरनाथ महादेव और श्रीकंचनभवन के आसपास रास्तों की मरम्मत तथा निर्माणाधीन फुटपाथ की सफाई के निर्देश दिए गए। कंधरापुर मोहल्ला की मलिन बस्ती में छतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने का आदेश भी दिया गया।

निरीक्षण में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा व जयकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने भी भ्रमण में भाग लिया।

editor

Recent Posts

शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प।

शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

3 days ago

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर।

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More

3 days ago

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More

5 days ago

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More

7 days ago

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ उत्सव। अयोध्या।

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More

1 week ago