अयोध्या आस-पास

दीपोत्‍सव के बाद शुरु होगी रामलला के गर्भगृह में स्‍थापना की तैयारी।

अयोध्‍या दीपोत्‍सव के बाद शुरु होगी रामलला के गर्भगृह में स्‍थापना की तैयारी।

अयोध्या।

राजा रामचन्द्र की नगरी अयोध्‍या में दो द‍िवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज भरत की तपोभूम‍ि भरतकुंड में जनसभा को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि अब जल्‍द ही रामलला अपने मंद‍िर में व‍िराजेंगे। अयोध्‍या दीपोत्‍सव के बाद द‍िव्‍य राम मंद‍िर के गर्भगृह में रामलला की स्‍थापना के ल‍िए तैयार‍ियां शुरु कर दी जाएंगी। जनवरी 2024 में पीएम मोदी मंद‍िर का शुभारंभ करेंगे। मंद‍िर न‍िर्माण का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दीपोत्‍सव अयोध्‍या में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। राम की द‍िव्‍य नगरी अयोध्‍या का वैभव पूरी दुन‍िया देखेगी।

 

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरतकुंड में थे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष रामलला 500 वर्षों के बाद अपने भव्य भवन में विराजमान होंगे। अयोध्या के महत्व जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्हें अयोध्या में जन्म नहीं मिला वह कामना करते हैं कि अयोध्या में जन्म मिले। कहा, पहले जो लोग अयोध्या का नाम लेने और आने से कतराते थे अब वह भी अयोध्या आकर मुग्ध हैं।

बीती रात करीब 12 बजे तक अयोध्या की निर्माणाधीन परियोजनाओं का भ्रमण करने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी के विकास के प्रति आश्वस्त दिखे। उन्होंने अयोध्या के बदलते परिदृश्य का भी उल्लेख किया। कहा, अयोध्या के पुनर्निर्माण से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन अगले पांच-छह महीने में अयोध्या दुनिया की सुंदर नगरियों में शुमार होगी। मुख्यमंत्री ने भगवान राम के अनुज महात्मा भरतजी की तपस्थली के विकास की भी घोषणा की।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago