
जान से मारने की धमकी की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के एक स्नातकोत्तर महाविद्यालय तारुन के डायरेक्टर के मोबाइल पर जान से मारने की धमकी की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कालेज के प्रबंधक अनुपम सिंह के द्वारा दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार 26 अक्टूबर को विद्यालय गेट के सामने छात्राओ से कुछ शरारती तत्वो द्वारा अभद्र व्यवहार मारपीट व गाली गलौज किया गया था, जिसकी नामजद तहरीर थाने पर दी गई थी। जिससे बौखलाए असामाजिक तत्व ने 29 अक्टूबर रात्रि लगभग 9.30 बजे कालेज के डायरेक्टर उनके पुत्र दिव्यव्रत सिंह के मोबाइल पर जान से मार डालने की धमकी दी गई । दिव्यव्रत सिंह अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में बाबू के पद पर कार्यरत है उनके मोबाइल पर सरायशेख तारुन निवासी शौर्य निवासी ने जान से मार डालने की धमकी दिया है।
दिव्यव्रत सिंह उस समय अवध विश्वविद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम अयोध्या में कार्यरत थे उक्त व्यक्ति द्वारा धमकी की रिकार्डिंगं मौजूद है ।
प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया की शौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More