बीकापुर - अयोध्या

एक ही जमीन की दो बार रजिस्ट्री, आरोपियों के विरुद्ध कूट रचित धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा किया दर्ज।

एक ही जमीन की दो बार रजिस्ट्री, आरोपियों के विरुद्ध कूट रचित धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा किया दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक जमीन का गलत ढंग से दूसरा बैनामा क्रय विक्रय करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध कूट रचित धोखाधड़ी, गाली गलौज धमकी देने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

जिला सुल्तानपुर के अंतर्गत कूरेभार थाना क्षेत्र के लोकेपुर केवलापट्टी निवासी शनी कुमार (पुत्र) कन्हैयालाल की तहरीर पर मामले में आरोपी शिवकुमार निवासी जमोली बीकापुर, मुकेश कुमार सोनी निवासी भरहूखाता  जमोली खुर्द- चौरे बाजार, राधेश्याम तिवारी निवासी भरहू खाता चौरे बाजार तथा वंशराम गौड़ निवासी, साईबाबा नगर दुर्गा मन्दिर नवी मुम्बई महाराष्ट्र के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 420, 467, 468, 471, 352, 504, 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी शिवकुमार निवासी ग्राम जमोली से उनके भूखण्ड संख्या 267 में उनके द्वारा पूर्व में किये गये बैनामें से बची अवशेष रक्बा 0.0555 हे., स्थित ग्राम जमोलीखुर्द का बैनामा 21 सितंबर 2022 को गवाहान सौदा तय करके रजिस्टी कार्यालय बीकापुर में बैनामा तहरीर कराया है। और रजिस्ट्री की गई जमीन पर उनका कब्जा भी है। जिसके दाखिल खारिज के सम्बन्ध में वाद नायब तहसीलदार शाहगंज के न्यायालय पर विचाराधीन है। जिसका नाजायज लाभ उठाकर विधि विरुद्ध ढंग से विपक्षी द्वारा आपस में साठ गांठ कर चुपके से 1 मई 2023 को रक्बा 0.21015 हे का बैनामा बिना गाटा सं 267 में कोई अंश हक व हुकूक अवशेष रहे, जानबूझकर फर्जी एवं तथा कथित बैनामा तहरीर करवा लिया। जबकि विक्रेता शिवकुमार के नाम उपरोक्त गाटा में कोई रक्बा उनको बैनामा करने के बाद नहीं बचा है। प्रार्थी को बैनामा करने के उपरान्त शेष नह बचा था। इसके पूर्व में भी विक्रेता शिव कुमार इस तरह से कई लोगों के साथ फर्जी बैनामा तहरीर करा चुका है। विपक्षी गणों द्वारा उनके खेत पर आकर गाली गलौज देने व तत्काल कब्जा छोड़ देने कब्जा न छोड़ने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। 

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago