दहेज हत्या से संबंधित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

दहेज हत्या से संबंधित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार|

मिल्कीपुर_अयोध्या।

दहेज में कार न मिलने पर पति अंकित तिवारी ने अपनी पत्नी श्वेता को उतारा मौत के घाट, जानकारी मिलने पर मृतका के पिता प्रदीप कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में पति सास-ससुर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने पति ,सास, ससुर को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं ननंद रेणु की तलाश में जुटी है।
थाना कुमारगंज अंतर्गत अकमा पूरे कड़बड़ गांव निवासी अंकित तिवारी पुत्र राम सरदार तिवारी ने अपनी पत्नी श्वेता को दहेज के लिए मार दिया था तथा मृतका के पिता व उनके अन्य परिजनों को सूचना दिया कि श्वेता की तबीयत खराब थी और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही श्वेता के बाबा व अन्य लोग मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने की पुष्टि हुई थी।
पुलिस ने मृतका के पिता प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र सूर्य भवन मिश्रा निवासी चिरंजीव जमुनियामऊ थाना कुमारगंज की तहरीर पर मृतका के पति अंकित तिवारी,ससुर राम सरदार तिवारी,सास शंकुतला तिवारी व ननद रेणु के खिलाफ धारा 398ए,304बी आईपीसी व 3/4 दहेज उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज शिव बालक ने बताया कि बहू को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी शिवनाथपुर के पास रायबरेली अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े थे ।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह,कमलेश कुमार, कांस्टेबल मनदीप चौधरी, नरेन्द्र कुमार व महिला कांस्टेबल प्रियंका दीक्षित मौके पर पहुंचकर अंकित तिवारी राम सरदार तिवारी व शकुन्तला तिवारी को गिरफ्तार कर थाने ले आए जहां पर विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों लोगों को जेल भेज दिया।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

19 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

20 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

20 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

22 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago